जंगलों को बचाने के लिए बंटे गैस कनेक्शन
रायसेन जिले के सांची के करीब स्थित आमाखेड़ा में रविवार को आयोजित वनवासी महिला सशक्तिकरण शिविर में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विदिशा की सांसद सुषमा स्वराज ने 473 महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए। इसके साथ ही प्रेशर कुकर प्रदान किए गए।
इस मौके पर चौहान ने वनवासियों को जमीन का मालिकाना हक दिलाने की जरूरत बताई । उन्होंने कहा कि जमीन पर काबिज वनवासियों को उसका पट्टा मिलना चाहिए।
इस अवसर पर सुषमा स्वराज ने कहा कि महिलाएं वन रक्षा के लिए आगे आएं और वृक्ष को राखी बांधकर उसकी रक्षा का संकल्प लें । उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रेशर कुकर और गैस कनेक्शन इसलिए दिए गए हैं ताकि जंगलों को कटने से बचाया जा सके और महिलाओं के समय में भी बचत होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications