फिलीपींस में 6 अपहृत सरकारी कर्मचारी मुक्त
मनीला, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिलीपींस में बंधक बनाए गए पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधन विभाग के छह कर्मचारियों को रविवार को मुक्त करा लिया गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अगुसान डेल सुर प्रांत के सिबागाट कस्बे में अपहर्ताओं ने अपहृत कर्मचारियों को छोड़ दिया।
इन लोगों की रिहाई बातचीत के बाद संभव हो सकी। विभाग के क्षेत्रीय निदेशक एडिलबटरे बुइसेर ने बताया कि रिहाई के बदले में कोई फिरौती नहीं दी गई है।
गौरतलब है कि विगत 21 अक्टूबर को बुटुआन शहर से विभाग के आठ कर्मचारियों को बंधक बना लिया गया था। अपहर्ताओं ने उसी दिन दो कर्मचारियों को मुक्त कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications