कंप्यूटर गड़बड़ी से स्विट्जरलैंड के मंत्रालयों में कामकाज ठप
जेनेवा, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। जटिल कंप्यूटर गड़बड़ी से स्विट्जरलैंड सरकार के कई मंत्रालयों में शुक्रवार से ही कामकाज ठप हो गया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सूचना व्यवस्था विफल होने से विदेश मंत्रालय सबसे अधिक प्रभावित हुआ है और सोमवार को गंभीर कंप्यूटर प्रतिबंधों की संभावना है।
स्विट्जरलैंड के संघीय सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रवक्ता ने रविवार को स्विस समाचार एजेंसी को बताया कि वित्त और आंतरिक मंत्रालय की स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर है और जब कार्य आरंभ होगा तो वे अच्छी स्थिति में होंगे।
स्विस मीडिया में इस बात की चर्चा है कि समस्या की वजह हैकर हैं। गड़बड़ी सबसे पहले शुक्रवार को सामने आई। सरकार ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications