आस्ट्रिया में इलेक्ट्रिक घोड़ागाड़ी विकसित
विएना, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्ट्रिया के एक तांगेवाले ने इलेक्ट्रिक मोटर की सहायता से एक 'हाइब्रिड' घोड़ागाड़ी का विकास किया है। इसका उद्देश्य कार्बन का उत्सर्जन कम करना नहीं वरन घोड़ों का जीवन आसान करना है।
जहां कार निर्माता हाइब्रिड वाहनों को बाजार में उतारने की दौड़ में लगे हैं, वहीं मारियो स्टेनर यह सोचते थे कि कैसे घोड़ों की क्षमता में सुधार किया जा सके।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दो वर्षो की मेहनत के बाद अपने सहयोगियों की सहायता से स्टेनर ने एक ऐसी मोटर तैयार की जिससे उनकी घोड़ागाड़ी को खींचने वाले घोड़ों को राहत मिले।
पहाड़ी चढ़ाई पर चढ़ते समय इस मोटर को चालू करने से घोड़ों को राहत मिलती है और जब इसे बंद कर दिया जाता है तो घोड़ागाड़ी के चलने से यह फिर से चार्ज हो जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications