माकपा नक्सलियों के साथ किसी भी समझौते के खिलाफ
कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ राज्य माकपा द्वारा यहां आयोजित एक सभा के मौके पर येचुरी ने संवाददाताओं से कहा कि नक्सली हिंसा कानून-व्यवस्था के लिए एक गंभीर समस्या है और उनकी पार्टी इसे रोकने के लिए सख्त कार्रवाई का समर्थन करेगी।
येचुरी ने कहा कि केंद्र व पश्चिम बंगाल सरकार को नक्सली हिंसा के अंत के लिए कदम उठाने चाहिए।
ज्ञात हो कि हाल में देश के कुछ हिस्सों में नक्सली हिंसा में तेजी आई है। नक्सलियों ने पश्चिम बंगाल में एक पुलिस अधिकारी को अगवा कर लिया था और नक्सल विरोधी अभियान के दौरान गिरफ्तार की गई महिलाओं के एक समूह को जमानत पर रिहा किए जाने के बदले 22 अक्टूबर को उसे रिहा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications