हरियाणा में परमाणु ऊर्जा संयंत्र की स्थापना को मिली मंजूरी
लगातार दूसरी बार राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू होते हुए हुड्डा ने कहा कि परमाणु ऊर्जा निगम (एनपीसी) के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक के मार्फत उन्हें यह जानकारी मिली है।
उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकारी भी मिली है कि एनपीसी अब आगे की कार्रवाई के तहत भूमि अधिग्रहण और परियोजना के पहले की गतिविधियों को पूरा करने की तैयारी में जुटी है।
हुड्डा ने कहा, "हरियाणा पावर जेनरेशन कॉपोरेशन लिमिटेड राज्य सरकार की तरफ से इस परियोजना के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications