पोप का अफ्रीका से हौसला रखने का आह्वान

रोम, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफ्रीका पर तीन सप्ताह लंबी धर्मसभा के समाप्त होने के अवसर पर पोप बेनेडिक्ट 16वें ने प्रतिभागियों से कहा कि शांति हासिल करने के लिए उनको हौसला रखना चाहिए।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पोप ने अपनी अपील में कहा, "साहसी अफ्रीका उठो। महाद्वीप एक शांति चाहता है जो सभी को धार्मिक, नस्लीय, भाषाई और सांस्कृतिक मतभेदों से ऊपर उठने का रास्ता खोले।"

अपने अंतिम दस्तावेज में धर्मसभा ने अफ्रीका के लोगों से एक साथ महाद्वीप के राजनीतिक और आर्थिक भविष्य के लिए काम करने को कहा। इसमें कहा गया है कि अफ्रीका में विकास के अभाव के लिए उपनिवेशवाद और गुलामों के व्यापार के इतिहास को अधिक समय तक बहाने के रूप में उपयोग करने नहीं दिया जा सकता।

उल्लेखनीय है कि चार अक्टूबर को धर्मसभा का शुभारंभ करते हुए पोप ने आधुनिक उपनिवेशवाद और महाद्वीप की संपत्ति के शोषण के खिलाफ कड़ी अपील की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+