टू जी स्पेक्ट्रम विवाद पर कांग्रेस ने किया राजा का बचाव
कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "इस मामले के संबंध में दायर प्राथमिकी (एफआईआर) में संचार मंत्री का नाम नहीं है। इसमें सिर्फ कुछ अधिकारियों के नाम शामिल हैं।"
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस सिलसिले में दूरसंचार मंत्रालय के कार्यालयों पर छापेमारी की थी।
अहमद ने कहा, "राजा के कार्यालय पर सीबीआई की छापेमारी भी नहीं हुई थी। उनके मंत्रालय के अधीन कुछ कार्यालयों पर छापेमारी हुई।"
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) द्वारा राजा के इस्तीफे की मांग किए जाने पर अहमद ने कहा कि इन राजनीतिक दलों को भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि उनके शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ कई मामलों की सीबीआई ने जांच की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications