राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सुरक्षित संचार प्रणाली
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सोमवार को आयोजित अपने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बताया कि इस प्रणाली को शुरू करने में एक करोड़ रुपये खर्च होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा, "इस प्रणाली से सुरक्षा संबंधी कार्यो और सेवाओं को लागू करने के काम को बाधारहित बनाया जा सकेगा। इसके जरिए संबंधित एजेंसियां बिना किसी रुकावट के सूचनाओं का आदान-प्रदान कर सकेंगी।"
इस प्रणाली के तहत राष्ट्रमंडल खेल सचिवालय, दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस, दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली जल बोर्ड, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद, दिल्ली नगर निगम, दिल्ली मेट्रो रेल निगम सहित कई अन्य एजेंसियों को आपस में जोड़ा जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications