हत्या के प्रयास में बाल-बाल बचे अफगानिस्तान के प्रांतीय गवर्नर
समाचार एजेंसी डीपीए ने गवर्नर के प्रवक्ता अहमद जिया अब्दुलजई के हवाले से खबर दी है कि हमलावर ने गवर्नर के काफिले पर राइफल और हैंड ग्रेनेड से उस समय हमला कर दिया जब गुल आगा शेरजई प्रांतीय राजधानी जलालाबाद जा रहे थे।
प्रवक्ता ने कहा," इस हमले में गवर्नर और उनके काफिले को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सुरक्षाबलों ने हमलावर को पकड़ लिया है।"
उधर, तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि दो हमलावर शहर की सरकारी इमारतों में प्रवेश कर गए है, लेकिन उन्होंने इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications