अफगानिस्तान में अब्दुल्ला ने की और सैनिकों की मांग
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी प्रसारक 'फॉक्स न्यूज' को रविवार को दिए एक साक्षात्कार में अब्दुल्ला ने कहा कि स्थितियों में बदलाव के लिए और सैनिकों की आवश्यकता है।
अगस्त में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे अब्दुल्ला के दो हफ्तों बाद दोबारा होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति हामिद करजई को चुनौती देने की उम्मीद है। अगस्त में हुए चुनाव की व्यापक पैमाने पर हुई गड़बड़ियों के कारण आलोचना हुई थी।
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में और 40,000 सैनिक तैनात करने के प्रस्ताव का अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अभी मूल्यांकन कर रहे हैं।
अब्दुल्ला ने कहा कि करजई जितने अधिक समय तक शासन में रहेंगे युद्ध प्रयासों को और नुकसान पहुंचने का खतरा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications