कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ अगप का प्रदर्शन
अगप के अध्यक्ष चंद्रमोहन पटवारी के नेतृत्व में पार्टी के 5,000 से अधिक समर्थकों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए शहर की सड़कों पर मार्च किया।
विरोध प्रदर्शन के कारण गुवाहाटी में यातायात बुरी तरह जाम हो गया।
पटवारी ने कहा, "मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत सरकार जरूरी वस्तुओं की कीमतें रोक पाने में बुरी तरह विफल रही है। कीमतों में बढ़ोतरी पर नियंत्रण की कोशिश करने के बदले मुख्यमंत्री व्यापारियों को बचाने में व्यस्त हैं।"
पूर्व मुख्यमंत्री व अगप के नेता प्रफुल्ल कुमार महंत ने कहा, "कीमतों में जारी बढ़ोतरी को रोक पाने में सरकार की अक्षमता और अकर्मण्यता के खिलाफ हम अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।"
राज्य सचिवालय के नजदीक एक विरोध रैली का आयोजन किया गया, जहां शीर्ष अगप नेताओं ने जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण न कर पाने के लिए सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications