राष्ट्रमण्डल खेल से पहले सौंदर्यीकरण का कार्य शुरु
लोक निर्माण मंत्री राजकुमार चौहान ने कहा, "राष्ट्रमण्डल खेल शुरू होने से पहले लोक निर्माण विभाग ने खेल स्थलों के नजदीकी क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण और सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। सोमवार को आश्रम से भैंरो मार्ग तक और इंदिरा गांधी स्टेडियम के क्षेत्रों में मरम्मत और सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया गया।"
लोक निर्माण मंत्री के अनुसार 80 किलोमीटर से ज्यादा सड़कें सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया का हिस्सा हैं।
चौहान ने कहा," राष्ट्रमण्डल खेल स्थलों के साथ फु टपाथों को वैश्विक मानकों के अनुसार सजाया जाएगा। खेल गांव के पास भी फुटपाथ और साइकिल ट्रेकों का निर्माण किया जाएगा और पौधे लगाए जाएंगे। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications