.. तो मायावती की लंका उजाड़ दूंगा : अमर सिंह
लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में अमर सिंह ने मायावती पर हमला बोलते हुए कहा कि वह झ्झूठे आरोप लगाकर उन्हें और उनके करीबियों को फंसाने की कोशिश कर रही हैं।
सिंह ने मायावती को चेतावनी देते हुए कहा, "अगर उन्होंने मुझ्झे ज्यादा प्रताड़ित किया तो मैं भी उन्हें शांति से बैठने नहीं दूंगा। उनकी सारी काली कारगुजारियां देश के सामने लाऊंगा। अगर मायावती ने मेरी पूंछ में आग लगाई तो मैं उनकी लंका में आग लगा दूंगा।"
इससे पहले अमर सिंह ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बी. एल. जोशी से मिलकर शिकायत की कि मायावती सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके उनके खिलाफ झ्झूठे मुकदमे दर्ज करवा रही हैं। उन्होंने राज्यपाल से मामले में दखल देने की मांग की।
अमर सिंह ने कहा कि उनके और उनके पारिवारिक मित्र अमिताभ बच्चन के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज करवाया गया वह राजनीति से प्रेरित है और उन्हें बदनाम करने की साजिश है।
मालूम हो कि कानपुर के ढकनापुरवा निवासी शिवकांत त्रिपाठी ने गत 15 अक्टूबर को अमर सिंह के खिलाफ कानपुर के बाबूपुरवा थाने में धोखाधड़ी व भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें अमर सिंह की पत्नी व अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि उप्र औद्योगिक विकास परिषद के अध्यक्ष रह चुके अमर सिंह ने वर्ष 2003 से 2008 के बीच योजनाबद्ध तरीके से 6 बड़ी कंपनियां खोली। इन कंपनियों में छोटी-बड़ी करीब 43 कंपनियों का गैरकानूनी तरीके से विलय करा दिया, जिसमें करीब 500 करोड़ रुपए का घपला किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications