जोर्डन ने जेरूसलम में तनाव पर इजरायल को चेतावनी दी

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इजरायली पुलिस और पत्थरों से लैस युवकों के बीच टैंपल माउंट परिसर में झड़प हुई थी, जहां मस्जिद स्थित है। झड़प के बाद कट्टर यहूदी धर्मगुरुओं ने अपने समर्थकों को परिसर में घुसने को कहा और कट्टर इस्लामी धर्मगुरुओं ने अपने समर्थकों से परिसर की रक्षा करने का आह्वान किया।

जोर्डन के विदेश मंत्रालय में मीडिया और संचार मामलों के मंत्री नबील शरीफ ने एक बयान में कहा कि इजरायली सुरक्षा बलों की कोई भी नई उत्तेजक कार्रवाई क्षेत्र में हिंसा को और अधिक फैला सकती है।

उन्होंने ऐसे खतरनाक कार्यो को तत्काल रोकने को कहा जिनसे क्षेत्र में शांति प्रक्रिया के पटरी से उतरने का खतरा हो।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+