भुजबल होंगे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री (लीड-1)
राकांपा के वरिष्ठ नेता और नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने भुजबल को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के फैसले की घोषणा की।
ज्ञात हो कि उपमुख्यमंत्री पद के लिए राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष आर. आर. पाटिल और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे अजीत पवार भी दौड़ में थे। पवार को उपमुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार बताया जा रहा था। वह आज विधायक दल की बैठक में शरीक नहीं हुए।
बैठक में उनकी अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर पटेल ने कहा कि भुजबल को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया।
इससे पहले हुई विधायक दल की बैठक में सभी नवनिर्वाचित 63 विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष शरद पवार को विधायक दल का नेता चुनने का अधिकार दिया।
किसी जमाने के शिव सेना के प्रमुख नेताओं में शुमार रहे भुजबल पहली बार वर्ष 1999 में राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 2008 में उन्हें फिर से उपमुख्यमंत्री बनाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications