समस्या के लिए सीधे कलेक्टर को कीजिए एसएमएस

ग्रामीण और शहरी इलाकों में विद्यालय, अस्पताल, आंगनबाड़ी, उचित मूल्य की दुकान और कर्मचारियों के समय पर न आने की समस्याएं आम हैं। इनका निदान भी आसानी से नहीं होता, क्योंकि कोई भी अधिकारी आम आदमी की समस्याएं सुनने को तैयार नहीं है।

इन हालातों में बदलाव लाने के लिए गुना के कलेक्टर मुकेश कुमार गुप्ता ने एसएमएस एलर्ट योजना बनाई है।

गुाप्ता बताते हैं कि इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में मोबाइल फोन नंबर 09425634500 पर एसएमएस कर सकता है। इसे प्रभावी बनाने के लिए सूचना संप्रेषण योजना बनाई गई है, इसके माध्यम से कलेक्टर अपने स्तर पर क्रास चेकिंग कर सकते हैं।

शिकायत करने के लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर विकास खंड, गांव के नाम के साथ समस्या का जिक्र करना होगा। एसएमएस से भेजी गई जानकारी और शिकायत पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया जा रहा है।

इसका प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर अनंत अरोड़ा को और परियोजना अधिकारी एस. एस. राघव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+