भुजबल होंगे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री
वरिष्ठ राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने सोमवार शाम को एक संवाददाता सम्मेलन में भुजबल को राकांपा विधायक दल का नेता चुने जाने और उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की।
भुजबल ने उप मुख्यमंत्री पद के अन्य प्रबल दावेदारों प्रदेश राकांपा अध्यक्ष आर.आर. पाटिल और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे अजित पवार को पीछे छोड़ कर तीसरी बार यह पद हासिल किया है।
आक्रामक शिवसैनिक रह चुके भुजबल 18 अक्टूबर, 1999 से 23 दिसंबर, 2003 तक महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं।
4 दिसंबर, 2008 को उन्हें दोबारा उपमुख्यमंत्री बनाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications