राज्यसभा के उपसभापति के काफिले की कार चोरी (लीड-1)
पुलिस के मुताबिक महिंद्रा बोलेरो कार दक्षिणी दिल्ली के आर. के. पुरम सेक्टर-5 में रहने वाले चालक निरंजन मोहंती के घर के बाहर से सुबह 5.15 बजे चोरी हो गई। कार पर विभिन्न सुरक्षा स्टीकरों के अलावा रेडियो टैग भी लगा हुआ था, जिसके आधार पर वाहन को संसद भवन परिसर में प्रवेश की अनुमति मिलती है। इस टैग को अब निष्क्रिय कर दिया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "ड्यूटी खत्म होने के बाद मोहंती प्रतिदिन कार को घर लाता था और उसे वहीं खड़ा करता था। सुबह करीब 5.15 उसने कार चालू होने की आवाज सुनी और बाहर निकलकर देखा तो कोई कार को ले जा रहा था।"
अधिकारी ने बताया, "उसने अलार्म बजाने की कोशिश की। उसने मोटरसाइकिल से कार का पीछा भी किया लेकिन वसंत कुंज इलाके में कार काफी आगे निकलकर ओझल हो गई। इसके बाद करीब 5.32 बजे उसने पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन किया।"
इसके बाद पुलिस ने सभी पुलिस चौकियों और पुलिस वैन को अलर्ट कर दिया और खोजी अभियान शुरू कर दिया गया, लेकिन वाहन नहीं मिल पाया।
आर. के. पुरम पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक वाहन को खान के काफिले के लिए उपयोग किया जाता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications