प्रधानमंत्री को अपनी कश्मीर नीति स्पष्ट करनी चाहिए : भाजपा

राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने आईएएनएस से कहा, "कश्मीर पर अपनी योजना को लेकर प्रधानमंत्री बहुत अस्पष्ट लगते हैं। उन्हें अपनी योजना स्पष्ट करनी चाहिए क्योंकि यह हमारी संप्रभुता से जुड़ा प्रश्न है। कश्मीर के बारे में एक संसदीय संकल्प है।"

केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने पिछले पखवाड़े श्रीनगर में कहा था कि केंद्र सरकार कश्मीर में मौन कूटनीति पर काम कर रही है।

रविवार को मनमोहन सिंह ने कहा था कि वह कश्मीर समस्या के एक व्यावहारिक समाधान और अलगाववादी हुर्रियत कांफ्रेंस के साथ बातचीत के पक्ष में हैं।

बुधवार को कश्मीर दौरे पर जा रहे प्रधानमंत्री ने कहा है कि वह वहां बातचीत शुरू करने या खुद को बातचीत में शामिल करने नहीं जा रहे हैं।

मनमोहन सिंह ने कहा है, "मैंने हमेशा कहा है कि जम्मू एवं कश्मीर समस्या के व्यावहारिक समाधान के लिए मैं सभी राजनीतिक विचारधारा के लोगों को बातचीत में शामिल करने की इच्छा रखता हूं।"

प्रधानमंत्री को कश्मीर घाटी में अनंतनाग और काजीगुंड को जोड़ने वाली 12 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का 18 अक्टूबर को उद्घाटन करना था, लेकिन रेल मंत्री ममता बनर्जी की अन्य व्यस्तताओं के कारण यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+