आस्ट्रेलियाई संदिग्ध आतंकी ने अग्निकांड को अल्लाह का दंड बताया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सैनी एडो अवेज (26) उन चार आरोपियों में से एक है, जिन पर कथित साजिश के लिए मुकदमा चलाए जाने का आदेश दिया गया है।
गुप्त रूप से रिकॉर्ड की गई टेलीफोन वार्ता के अनुसार अवेज ने अपने एक मित्र को बताया था कि "जो आग पूरे देश में भड़की थी, उससे सभी खुश थे।"
पुलिस ने कहा है कि एक अन्य कथित साजिशकर्ता विस्साम महमूद फत्तल के पास होल्सवर्थी सैन्य बेस के बारे में पूरी जानकारी थी।
पुलिस ने दावा किया है कि तीसरे आरोपी याकूब खायरे ने हमले को जायज ठहराने के लिए फतवा जारी कराने हेतु केन्या की यात्रा की थी।
टेलीफोन पर हुई बातचीत में अवेज अपने एक मित्र से कथित रूप से कहता है कि अल्लाह गंदे लोगों को दंडित कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications