साउथ इंडियन बैंक पेंशन योजना का सबसे बड़ा प्रदाता
एसआईबी ने अपनी 134 शाखाओं को पेंशन योजना की पेशकश करने के लिए अधिकृत किया है।
बैंक ने सोमवार को बताया कि एसआईबी पेंशन और निवेश योजना की पेशकश करने वाले 21 बैंकों और वित्तीय संस्थानों में सबसे बड़ा सेवा प्रदाता बन कर उभरा है।
बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी.ए. जोसेफ ने कहा," यह योजना सभी ग्राहकों को उनकी सेवानिवृत्ति और पेंशन प्लान के लिए बेहतर विकल्प मुहैया कराएगी। यह निवेश का बेहतर माध्यम है।"
एनपीएस एक सामाजिक सुरक्षा योजना है जिसे 18 से 55 आयु वर्ग के कर्मचारियों के लिए शुरू किया गया है।
पेंशन कोष नियमन एवं विकास प्राधिकरण(पीएफआरडीए)ने यह योजना लागू की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications