व्यवसायी से साढ़े सात लाख की लूट
पुलिस के अनुसार मां शैल सर्विस स्टेशन के मालिक उमाशंकर सिंह पास के ही यूको बैंक में पैसा जमा करने जा रहे थे कि अज्ञात व्यक्ति कपस्या चौक के पास हथियार दिखाकर उनसे रुपए से भरा बैग लूट कर फरार हो गए।
बेगुसराय के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विवेकानंद ने बताया कि लुटेरों के हाथ कुल सात लाख 59 हजार रुपए लगे हैं। उन्होंने बताया कि शहर से निकलने वाले सभी मागोर्ं पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है तथा वाहनों की तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि लुटेरे मोटरसाईकिल पर सवार होकर आए थे।
इस मामले की एक प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications