धान पर प्रति क्विंटल 100 रुपये का बोनस चाहते हैं हुड्डा
हुड्डा ने कहा कि खेती की लागत में काफी बढ़ोतरी होने के कारण बोनस जरूरी है।
हुड्डा ने पत्रकारों को बताया कि सरकारी एजेसियों को बाजार में प्रवेश कर बासमती किस्मों के चावल की खरीद भी करने को कहा गया है जिससे किसान अपने उत्पाद की अच्छी कीमत प्राप्त कर सकें।
उल्लेखनीय है कि कृषि मंत्री शरद पवार ने पिछले सप्ताह पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों के साथ बैठक में संकेत दिया था कि केंद्र सरकार धान के एमएसपी पर बोनस की घोषणा कर सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications