ब्रिटिश नागरिक की मौत संभवत: दिल का दौरा पड़ने से हुई : गोवा पुलिस
गौरतलब है कि पणजी से 35 किलोमीटर दूर गोवा के दक्षिण में स्थित एक तटीय होटल के कमरे से रविवार को 39 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक विलियम स्काट का शव पाया गया था। पुलिस अधिकारियों ने विलियम स्काट का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
उप पुलिस अधीक्षक उमेश गोयनकर ने संवाददाताओं को बताया, "विलियम स्काट कोलावा के एक होटल में अपने एनआरआई मित्र अजय कौशल के साथ ठहरे हुए थे। कौशल दूसरे कमरे में ठहरे हुए थे।"
अधिकारी ने आगे बताया कि स्काट शनिवार की रात एक पार्टी से लौटकर सोने चले गए थे। अजय कौशल जब सुबह में स्काट से मिलने गए तो उन्होंने स्काट के कमरे दरवाजा बंद पाया जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना होटलकर्मियों को दी।
कौशल ने बताया कि दरवाजा खोलने पर स्काट को मृत पाया गया।
पुलिस ने असामान्य मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications