3जी सेवा के माध्यम से शिक्षा के लिए इग्नू-एरिक्सन में करार
अधिकारियों ने बताया कि इग्नू शुरूआत में सूचना प्रोद्यौगिकी का सर्टिफिकेट कोर्स कर रहे 1,000 छात्रों को 3जी के जरिए शिक्षा देगा। अगले छह माह के लिए इसे पायलट परियोजना की तरह चलाया जाएगा।
इग्नू ने छह माह के बाद पूरे देश में चलाए जा रहे सभी कोर्सो में 3जी का उपयोग करने की योजना बनाई है।
समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति वी.एन राजशेखरन पिल्लई ने कहा," एरिक्सन की सहायता से हम एक ऐसा मंच तैयार सकते हैं जहां मोबाइल उपकरणों का उपयोग करके सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications