2जी स्पेक्ट्रम आवंटन स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा घोटाला : भाजपा
भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यह आश्चर्यजनक घोटाला है। यह स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा घोटाला है।"
उन्होंने कहा कि दूरसंचार मंत्रालय ने 1650 करोड़ रुपये में रियल स्टेट की कुछ कंपनियों को लाइसेंस बेचे जिसे इस क्षेत्र का कोई अनुभव ही नहीं था।
उल्लेखनीय है कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन को लेकर दूरसंचार मंत्री ए. राजा विवादों में घिरे हैं। गत सप्ताह केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उनके कार्यालय में छापेमारी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications