मौलाना फजलुल्लाह का सहयोगी गिरफ्तार
जियो टीवी ने सोमवार को खबर दी है कि मौलाना फजलुल्लाह के एक सहयोगी अली शाह खान को चारबाग इलाके में एक तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। खान के पास से महत्वपूर्ण दस्तावेज और सीडी बरामद हुई हैं।
ज्ञात हो कि किसी समय पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही स्वात घाटी वर्ष 2007 के प्रारंभ से ही आतंकी हिंसा का केंद्र बनी हुई है। मौलाना फजलुल्लाह के वफादार लड़ाकों ने घाटी में इस्लामी शरिया कानून लागू कराने के लिए सशस्त्र संघर्ष छेड़ रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications