भारतीय बैले से सम्मोहित हुए त्रिनिदाद और टोबैगो
पोर्ट-ऑफ-स्पेन, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिदुओं के भगवान विष्णु के दस अवतारों को प्रस्तुत करने वाले भारतीय बैले 'दशावतार' को देखकर त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी के दर्शक सम्मोहित हो उठे। यहां इस सप्ताहांत में इस बैले का आयोजन हुआ था।
त्रिनिदाद और टोबैगो के भारतीय उच्चायुक्त मलय मिश्रा ने हिंदू देवताओं पर केंद्रित बैले के विषय में बात करते हुए कहा कि भारतीय दर्शन आध्यात्मिकता की दिशा में बढ़ने का एक रास्ता है।
यहां 'क्वींस हॉल' में 'दशावतार' बैले के शुभारंभ अवसर पर मिश्रा ने कहा कि भगवान के सभी अवतार संपूर्ण मानवजाति को एक आध्यात्मिक संदेश देते हैं।
कला एवं संस्कृति संस्थान 'नृत्यांजलि थियेटर' ने इस बैले को तैयार किया था। भारतीय मूल की मंदिरा बालकरणसिंघ ने इसका कला निर्देशन किया था।
शनिवार और रविवार को प्रस्तुत हुए इस बैले में करीब 30 कलाकारों ने हिस्सा लिया था। दोनों दिनों की प्रस्तुति को दर्शकों की खूब सराहना मिली।
जिन अवतारों को प्रस्तुत किया गया, वे हैं- विष्णु, मत्सय, कुर्मा, वराह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि।
थियेटर के अध्यक्ष विष्णु मुसाई ने कहा कि थियेटर ने 1977 से कई बैले और अन्य मंचीय प्रस्तुतियां दी हैं।
थियेटर के संस्थापक सत बालकरणसिंघको त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य के राष्ट्रपति से 'हमिंग बर्ड गोल्ड' राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।
यहां की 13 लाख की जनसंख्या में 24 प्रतिशत हिंदू हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications