बलात्कार पीड़िता ने की आत्मदाह की कोशिश
लड़की के पिता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीया बेटी रविवार को घर में अकेली थी। पड़ोस के युवक ने पिछवाड़े से घर में घुसकर उसके साथ दुराचार किया। शोर मचाने पर वह दीवार फांदकर भाग गया। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने अपने शरीर पर केरोसीन डालकर आग लगा ली। युवती गांव के ही विद्यालय में सातवीं कक्षा की छात्रा है।
गंभीर हालत में उसे बांदा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। देहात कोतवाली के थानाध्यक्ष कृपाल सिंह परिहार ने बताया कि रविवार की देर शाम लड़की के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
उधर, जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. गोपाल सिंह धानिक ने बताया कि युवती 70 प्रतिशत से ज्यादा जल चुकी है। मजिस्ट्रेट ने यूवती का बयान दर्ज कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications