'ऑडी' की कारों में बॉलीवुड के सितारे
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और बिपाशा बसु जैसे ग्राहकों के साथ जर्मनी की कार कंपनी 'ऑडी' को मुंबई के कलाकारों के जरिए इस साल भारतीय बाजार में 50 प्रतिशत तक वृद्धि की उम्मीद है।
भारत में 'ऑडी' के विपणन प्रमुख मार्टिन ब्रिकनेर ने आईएएनएस से कहा, "भारत में बहुत थोड़े से बॉलीवुड कलाकारों ने ऑडी कारें खरीदी हैं। शाहरुख, सलमान, अमिताभ या कैटरीना सभी के पास एक 'ऑडी' कार है।"
उन्होंने कहा, "मैं नहीं कहूंगा वे हमारे लिए एक बड़ा बाजार हैं, लेकिन वे निश्चित रूप से 'ऑडी' के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार हैं। कम से कम मुंबई में तो ऐसा है।"
ब्रिकनर के मुताबिक सलमान ने हाल ही में एक 'ऑडी ए8' कार खरीदी है जबकि नील नितिन मुकेश ने 'क्यू7' खरीदी है। भारत में एक 'क्यू7' की कीमत 63 लाख से 76 लाख के बीच है जबकि एक 'क्यू8' की कीमत 71 लाख से एक करोड़ के बीच है।
कंपनी ने हाल ही में सात कारों का एक गुलदस्ता पेश किया है। आने वाले वर्षो में उसकी कार के और भी नए मॉडल पेश करने की योजना है।
उन्होंने कहा, "वर्ष 2008 में हमने भारत में 1,050 कारें बेची थीं और वर्ष 2009 के अंत तक हमें इस साल का 1,600 कारें बेचने का लक्ष्य पूरा करना है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल में अब तक वृद्धि देखी गई है इसलिए हम इस साल 50 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications