शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 70 अंक लुढ़का (राउंडअप)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' कारोबार के आरंभ में 2.76 अंकों की गिरावट के साथ 16,808.05 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 16,938.88 के उच्चतम और 16,706.08 के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 0.10 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 4,997.15 पर खुला। इसने 5033.75 के उच्चतम और 4961.35 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
कारोबार के दौरान बीएसई के मिडकैप और स्मॉल कैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 117.17 अंक गिरकर 6,393.72 जबकि स्मॉल कैप 100.48 अंक लुढ़कर 7,573.02 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से चार सेक्टरों में तेजी जबकि बाकी के नौ सेक्टरों की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया। दैनिक उपभोग की उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी) की कंपनियों के शेयरों में 0.89 फीसदी की बढ़ोतरी हुई जबकि रियल्टी सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा 4.59 फीसदी की गिरावट देखी गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 992 कंपनियों के शेयरों में तेजी और 1743 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications