नक्सली हमले के बावजूद एनएमडीसी का काम जारी
एनएमडीसी के बाहर नक्सलियों द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंग पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलों(सीआईएसएफ) के जवानों को ला रहा वाहन चढ़ जाने से विस्फोट हो गया था। विस्फोट में सीआईएसएफ के चार जवानों की मौत हो गई थी जबकि उनके दो साथी घायल हो गए थे।
एनएमडीसी के सहायक प्रबंध निदेशक एस.पी हिमांशु ने दंतेवाड़ा से आईएएनएस को फोन पर बताया,"लौह अयस्क के खनन का काम रविवार को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से प्रभावित नहीं हुआ है। खनन का काम सामान्य तरीके से चल रहा है।"
क्षेत्र में दशकों से जारी नक्सल हिंसा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, "विस्फोट और हिंसा निश्चित रूप से भय का माहौल पैदा करते हैं लेकिन अब हर आदमी ऐसे माहौल में जीने का आदी हो गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications