इलेक्ट्रोलक्स की आय लगभग दोगुनी

स्टाकहोम, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्वीडन की घरेलू उपकरण बनाने वाली कंपनी इलेक्ट्रोलक्स ने तीसरी तिमाही में लगभग दोगुनी आय अर्जित की है।

कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि के 1.2 अरब क्रोनर के मुकाबले 2.2 अरब क्रोनर शुद्ध लाभ अर्जित किया है। सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 84.7 करोड़ से बढ़ कर 1.6 अरब क्रोनर हो गया है।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल बिक्री 4.8 फीसदी बढ़ कर 27.7 अरब डॉलर हो गई है।

इलेक्ट्रोलक्स के मुख्य कार्यकारी हान्स स्ट्राबर्ग ने एक बयान में कहा कि हालांकि उत्तर अमेरिका का बाजार स्थिरता की ओर बढ़ रहा है इसके बावजूद बाजार कमजोर बना हुआ है। यूरोप के बाजार में अभी भी गिरावट थमी नहीं है।

कंपनी के बयान में कहा गया है कि उत्तरी अमेरिका के बाजार में लगातार 13 वीं तिमाही में गिरावट जारी है लेकिन गिरावट का स्तर पहले से कम हुआ है। यूरोप के बाजार में लगातार 8 वीं तिमाही में गिरावट का दौर जारी है।

कठिन आर्थिक परिदृश्य में कंपनी को लागत में कटौती के कदम उठाने पड़ रहे हैं जिसके तहत अमेरिका और स्पेन में दो संयंत्र बंद कर दिए गए हैं जिससे 1,400 लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। 240 कर्मचारियों वाले स्वीडन स्थित संयंत्र की समीक्षा की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+