चीन में छात्रों को गुजरती कारों को सलाम करने का आदेश
दक्षिणी चीन में लुआलांग एलीमेंटरी स्कूल एक ऐसा संस्थान है जहां छात्रों के लिए हॉल में दौड़ने पर मनाही, घंटी बजने से पहले सीट पर बैठने और सवाल पूछने के लिए हाथ खड़ा करने जैसे नियम हैं।
अमेरिकी समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' ने रविवार को खबर दी कि इस स्कूल में एक नियम यह भी है कि वे आते और जाते समय रास्तें में कारों को सलाम करें।
शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि कारों को सलामी देने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और बच्चों में शिष्टाचार भी आएगा।
चीन में कई आलोचकों ने अपने पोस्ट्स में इसी नीति के बारे में नकारात्मक टिप्पणियां की हैं। एक आलोचक ने पिछले वर्ष के अपने पोस्ट में कहा था,"यह दुखदायी है।"
शिक्षा ब्यूरो के उप प्रमुख लांग गुपिंग ने कहा कि कदम धीरे-धीरे उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "देखा जाए तो सलामी देने से दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है। इससे बच्चे चालकों को और चालक बच्चों को देख लेते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications