पंजाब में मंत्रिमंडल का विस्तार
चंडीगढ़, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए अकाली दल के नेता सेवा सिंह सेखवां को उसमें शामिल किया।
पंजाब के राज्यपाल एस.एफ. रोड्रिग्ज ने यहां राजभवन में सेखवां को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और अन्य नेता उपस्थित थे।
सेखवां गुरुदास पुर जिले की कनुआं विधानसभा सीट से इस साल अगस्त के उप-चुनाव में विधायक चुने गए थे।
बादल सरकार के 1997-2002 के कार्यकाल में भी सेखवां मंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही बादल सरकार में अब मुख्यमंत्री सहित 18 मंत्री हो गए हैं।
इस साल मार्च में एक सड़क दुर्घटना में मंत्री कंवलजीत सिंह की मौत हो जाने से यह स्थान खाली था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications