मुठभेड़ में हिजबुल के 3 आतंकवादी मारे गए
श्रीनगर से 50 किलोमीटर दूर दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में हुई मुठभेड़ में जम्मू के डोडा इलाके के हिजबुल कमांडर साकिब सहित उसके दो साथियों अशफाक और रियाज मारे गए।
जिले के केल्लार मशपोरा गांव में आंतकवादियों के छुपे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने यहां संयुक्त कार्रवाई की।
उन्होंने कहा कि छुपे हुए आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलियों की बौछार करना शुरू कर दिया। सुरक्षा बलों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकवादी मारे गए।
अधिकारी ने कहा कि इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications