शिकारियों ने हाथी को मारकर दांत और नाखून उखाड़े
रांची, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखण्ड के खूंटी जिले में शिकारियों ने एक हाथी को जहर देकर मार दिया और बाद में उसके दांत और नाखून उखाड़ लिए।
एक वन अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हाथी खूंटी जिले के एक गांव में भटककर आ गया था। शिकारियों ने केले की पत्ती के साथ जहर मिलाकर हाथी को खिला दिया। हाथी के मर जाने के बाद शिकारियों ने दांत और नाखून उखाड़ लिए।"
वन अधिकारी ने बताया कि हाथी को रविवार की शाम दफनाया गया था। इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
गौरतलब है कि यह घटना रांची से 60 किलोमीटर दूर गोपालपुर गांव में हुई।
उल्लेखनीय है कि वन विभाग के अनुसार झारखण्ड में वर्ष 2000 से लेकर अब तक अवैध शिकार और अन्य कारणों से 100 से अधिक हाथी मर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications