मध्य प्रदेश में तहसीलदार हड़ताल पर
पिछले दिनों कटनी में नायब तहसीलदार राजेश कौशिक को एक मामले में गिरफ्तार किया गया। इसी के विरोध में सोमवार से राजस्व अधिकारी संघ के आह्वान पर प्रदेश भर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर चले गए हैं।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष रुपेश उपाध्याय ने आईएएनएस से चर्चा करते हुए कहा कि पिछले कुछ अरसे से राजस्व अधिकारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। पहले सिवनी फिर बुरहानपुर और अब कटनी में राजस्व अधिकारी को निशाना बनाया गया है। उनकी मांग है कि प्रताड़ना की कार्रवाइयों पर रोक लगे और दोषियों पर कार्रवाई हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications