कसाई और मांस व्यापारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी
व्यापारियों का कहना है कि फैसला वापस लिए जाने तक हड़ताल जारी रहेगी। मुर्गे और मछली विक्रेता इस हड़ताल में मंगलवार को शामिल हो सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और मांस व्यापारी संघ के बीच पांच साल तक चली लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उच्चतम न्यायालय के आदेश पर ईदगाह के बगल में बनी सदियों पुरानी बधशाला को गुरुवार को बंद कर दिया गया।
पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में उच्च तकनीक वाला बूचड़खाना बनाया गया है लेकिन इसके बगल में ही कचरा निवारण स्थल होने की वजह से इसकी काफी आलोचना की गई।
नई दिल्ली मांस व्यापारी संघ के अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ ने आईएएनएस को बताया, "अधिकारियों द्वारा यह निर्णय वापस लिए जाने तक हड़ताल जारी रहेगी। मुग्रे और मछली व्यापारियों के इस हड़ताल में शामिल होने की उम्मीद है।"
आसिफ ने कहा, "हम नगर निगम के साथ बहस के लिए तैयार हैं और यदि किसी ने यह साबित कर दिया कि हम गलत हैं तो हम वही करेंगे जो वे चाहते हैं। हमने अधिकारियों से गाजीपुर में चिकित्सकों की टीम भेजने और यह साबित करने को कहा है कि वहां काम करना संभव है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications