झारखण्ड चुनाव की तिथि में बदलाव की मांग

मुस्लिम संगठनों ने सोमवार को निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर पहले चरण के मतदान की तिथि में बदलाव की मांग की है। विधानसभा चुनाव का पहला चरण शुक्रवार को 27 नवंबर को पड़ रहा है। इसके एक दिन बाद 28 नवंबर को बकरीद है। इस दिन सामूहिक रूप से नमाज पढ़ी जाती है।

कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मुस्लिम समूहों की मांग का समर्थन किया है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी भी पहले चरण की तिथि से खुश नहीं है क्योंकि इसी दिन से शादियों का मौसम शुरू हो रहा है और 27 नवंबर को हजारों शादियों की तिथि पहले से ही तय हो चुकी है।

रविवार को 28 मुस्लिम संगठनों की बैठक हुई और बैठक में निर्वाचन आयोग से चुनाव की तिथि में बदलाव करने का फैसला किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी 27 नवंबर को मतदान होने पर पैदा होने वाली परेशानियों से अवगत कराने का फैसला किया गया है।

पांच चरणों में आयोजित होने वाला विधानसभा चुनाव 27 नवंबर को शुरू होकर 18 दिसंबर तक चलेगा। 18 दिसंबर को भी शुक्रवार है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+