मंगलवार को मौद्रिक नीतियों की समीक्षा करेगा आरबीआई

आरबीआई के गवर्नर डी. सुब्बाराव व्यावसायिक बैंकों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के समक्ष नीतियों का खुलासा करेंगे। संभावना व्यक्त की जा रही है कि प्रमुख दरों को अपरिवर्तित रखने के साथ मुद्रा आपूर्ति को नियंत्रित करने के लिए नकद आरक्षित अनुपात को बढ़ाया जा सकता है।

तीन माह पहले पहली तिमाही समीक्षा के दौरान आरबीआई ने प्रमुख दरों को अपरिवर्तित रखा था लेकिन सचेत किया था कि मुद्रास्फीति की दर पांच फीसदी तक पहुंच सकती है।

अप्रैल में सुब्बाराव ने रेपो और रिवर्स रेपो दर में 25 आधार अंकों यानी 0.25 फीसदी की कटौती की थी, जबकि बैंक दर, सांविधिक तरलता दर और नकद आरक्षित अनुपात को अपरिवर्तित रखा था।

वर्तमान में रेपो दर 4.75 फीसदी है। यह वह दर है जिस पर व्यावसायिक बैंक रिजर्व बैंक से उधार लेते हैं। इसमें कटौती का मतलब व्यावसायिक बैंकों के उधारी खर्च में कमी होना है।

रिवर्स रेपो दर वर्तमान में 3.25 फीसदी है। इस दर पर व्यावसायिक बैंक आरबीआई के पास धन जमा कराते हैं। इसमें कमी का मतलब व्यावसायिक बैंकों के लिए आरबीआई के पास धन जमा कराना कम आकर्षक बनाना है।

वर्तमान में नकद आरक्षित अनुपात पांच फीसदी है। यह वह राशि होती है जो बैंकों को नकदी के रूप में रखना पड़ता है। सांविधित तरलता अनुपात 24 फीसदी है। इसका मतलब बैंकों को 24 फीसदी राशि विशेष प्रतिभूतियों में निवेश करना होता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+