चव्हाण ने इस्तीफा सौंपा, दूसरी बार पदभार ग्रहण करने की तैयारी
मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने दूसरी बार राज्य की बागडोर थामने की तैयारियों के बीच सोमवार को राज्यपाल एस. सी. जमीर को अपना और अपने मंत्रियों का इस्तीफा सौंप दिया।
चव्हाण का इस्तीफा मंजूर करते हुए जमीर ने उनसे नई सरकार के कार्यभार ग्रहण करने तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया।
कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने बताया कि घटक दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)द्वारा उपमुख्यमंत्री पद पर अपनी पार्टी का उम्मीदवार घोषित करते ही चव्हाण राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
उन्होंने बताया, "नए उप मुख्यमंत्री और प्रस्तावित नए मंत्रिमंडल की रूपरेखा तय होने के बाद यह कार्य एक या दो दिन पूरा हो जाएगा।"
कांग्रेस-राकांपा गठबंधन ने महाराष्ट्र की 288 सदस्यों वाली विधानसभा में 144 सीटें हासिल की हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना गठबंधन को 90 सीटों पर कामयाबी मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications