पाकिस्तान में ज्यादातर शिक्षण संस्थान खुले
समाचार चैनल जियो टीवी ने खबर दी कि सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों से कहा है कि देश के सभी शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएं।
यद्यपि, बलूचिस्तान के शैक्षणिक संस्थान अभी अगले तीन दिनों तक बंद रहेंगे। यहां रविवार को शिक्षा मंत्री की हत्या कर दी गई थी। पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में शैक्षणिक संस्थान एक नवंबर तक बंद रहेंगे।
गौरतलब है कि विगत पांच अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र खाद्य कार्यक्रम के दफ्तर को निशाना बनाने की घटना से अब तक पाकिस्तान में हुई आतंकवादी हमलों में 170 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications