दक्षिण कोरिया का उत्तर कोरिया को सहायता का प्रस्ताव
सियोल, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया ने पिछले दो वर्षो में पहली बार उत्तर कोरिया को खाद्य सहायता का प्रस्ताव किया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दक्षिण कोरिया ने रेडक्रास के माध्यम से उत्तर कोरिया को 10,000 टन मक्का और 20 टन दुग्ध पाउडर तथा दवाइयों की खेप भेजने का प्रस्ताव किया है।
सियोल में एकीकरण मंत्रालय ने कहा कि यह सहायता पूरी तरह मानवीय आधार पर दी गई है और अन्य किसी सहायता की योजना नहीं है।
यदि उत्तर कोरिया ने सहायता स्वीकार की तो पिछले वर्ष फरवरी में रुढ़िवादी ली मियांग बाक के दक्षिण कोरिया का राष्ट्रपति पद संभालने के बाद उसे प्राप्त यह पहली सहायता होगी।
बाक ने उत्तर कोरिया के खिलाफ काफी कड़ा रुख अपनाया और सहायता को उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम की समाप्ति से जोड़ा। उनके सत्ता संभालने से पहले दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया को सबसे अधिक सहायता देने वाला देश था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications