डीटीसी की बसों का किराया बढ़ा
दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया।
मंत्रिमंडल की बैठक के बाद परिवहन मंत्री अरविंदर सिंह लवली ने कहा, "किराए में बढ़ोतरी का फैसला सात वर्ष बाद लिया गया है।"
अब तीन रुपये के टिकट के स्थान पर पांच रुपये, सात रुपये वाले टिकट के स्थान पर 10 रुपये और 10 रुपये के टिकट के स्थान पर 15 रुपये चुकाने होंगे।
सरकार ने छात्र पास की कीमत 12.50 रुपये से बढ़कर 100 रुपये कर दी है। छात्र पास की कीमत 30 वर्षो के बाद बढ़ाई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications