दक्षिण कोरिया की अर्थव्यवस्था
सियोल, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर चालू वर्ष की तीसरी तिमाही में 2.9 फीसदी रही, जो पिछले सात वर्षो का उच्च्तम स्तर है।
केंद्रीय बैंक ने सोमवार को कहा कि दक्षिण कोरियाई अर्थव्यवस्था की लगातार तीसरे महीने विकास दर विश्लेषकों की उम्मीद से ज्यादा रही है। दूसरी तिमाही में जीडीपी की विकास दर 2.6 फीसदी थी।
बैंक ऑफ कोरिया ने प्रारंभिक आर्थिक आकड़े जारी कर कहा कि एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में जीडीपी की विकास दर 0.6 फीसदी रही। दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था में 2.2 फीसदी की गिरावट आने के बाद यह पहला मौका है जब जीडीपी में वृद्धि दर्ज की गई है।
दक्षिण कोरिया में दूसरी और तीसरी तिमाही के दौरान ऑटोमोबाइल, आईटी और इलेक्ट्रानिक सेक्टर के शानदार प्रदर्शन के कारण विनिर्माण क्षेत्र में 8.7 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई।
तीसरी तिमाही में निर्यात में 5.1 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि दूसरी तिमाही में यह 14.7 फीसदी थी। इस अवधि में निजी उपभाग में 1.4 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि पूंजीगत खर्च में 8.9 फीसदी की वृद्धि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications