नक्सली हमले की योजना उजागर होने के बाद छत्तीसगढ़ में अलर्ट
अधिकारियों के मुताबिक 40 हजार वर्ग किलोमीटर में फैले बस्तर क्षेत्र से प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) के विद्रोहियों के सफाए के लिए अर्ध सैनिक बलों और पुलिस के 40 हजार से अधिक जवान कार्रवाई में लगे हुए हैं। इससे हताश नक्सली शहरों विशेषकर रायपुर पर हमले की योजना बना रहे हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "हाल के दिनों में हमे पर्याप्त खुफिया जानकारियां प्राप्त हुई है, जिसके मुताबिक नक्सली रायपुर सहित शहरी क्षेत्रों के महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमला करने की फिराक में हैं ताकि उनके खिलाफ जारी कार्रवाई को कमजोर किया जा सके।"
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल आने वाले सप्ताहों में नक्सलियों के खिलाफ के कार्रवाई तेज करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।
अधिकारी ने कहा, "शहरी क्षेत्र में गंभीर खतरे को ध्यान में रखते हुए किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पिछले दिनों कई कदम उठाए गए हैं। आतंकवाद निरोधक दस्ते को हमेशा तैयार रखने के अलावा रायपुर में राज्य सचिवालय, पुलिस मुख्यालय, मुख्यमंत्री आवास आदि की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications