पाकिस्तान में 21 आतंकवादी ढेर, 5 सैनिकों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कबायली जिले बाजौर के मट्टक इलाके में लगभग 24 आतंकवादियों ने एक चौकी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और ग्रेनेड भी फेंके। इसके बाद सुरक्षा बलों के साथ भीषण लड़ाई हुई जिसमें चार सैनिकों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।
एक स्थानीय खुफिया अधिकारी ने बताया, "सुरक्षा बलों ने इस हमले को नाकाम कर दिया और छह आतंकवादियों को मार गिराया और चार अन्य को घायल कर दिया।"
उधर, पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के हांगु जिले में आतंकवादियों ने एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया। इसके बाद यहां हुई मुठभेड़ में 15 तालिबान आतंकवादी मारे गए।
तोरावराय गांव में हुई मुठभेड़ में एक सैनिक मारा गया और तीन घायल हो गए। पुलिस अधिकारी मिर्जा अली खान ने बताया, "यहां हुई भीषण गोलीबारी में कई आतंकवादी घायल हो गए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications