मेक्सिको में सांडों की लड़ाई का विरोध

समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक 'एनीमा नेचुरेलिस आर्गेनाइजेशन' के एक सदस्य की वेश-भूषा और मेकअप के माध्यम से सांडों की लड़ाई के दौरान होने वाली सांडों की दुर्दशा जैसी दर्शाते हुए आंदोलनकारियों ने गुआनाजुआटो में विरोध प्रदर्शन किया। यहां पर हर साल इस समारोह का आयोजन होता है।

संगठन के मेक्सिको निदेशक लीओनोरा इस्क्यूवेल का कहना है कि संगठन, गुआनाजुआटो के गवर्नर और समारोह के आयोजनकर्ताओं के समक्ष मांग रखेगा कि अगले आयोजन की योजनाओं से सांडों की लड़ाई के कार्यक्रम को अलग रखा जाए।

इस्क्यूवेल ने कहा, "गुआनाजुआटो के लोग एक शुद्ध सांस्कृतिक समारोह में पहली बार सांडों की लड़ाई को शामिल किए जाने पर शर्मिदा हैं।"

संगठन का कहना है कि जो समुदाय सामाजिक और नैतिक दृष्टि से पिछड़े हुए हैं वहां सांडों की लड़ाई सामान्य है।

'फेस्टीवल इंटरनेशनल सर्वेन्टिनो' का 37वां आयोजन 14 अक्टूबर से शुरू हो चुका है और यह एक नवंबर तक जारी रहेगा। समारोह में 25 देशों के 2,300 कलाकार भाग ले रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+